Thursday, February 21, 2013

बॉलीवुड की ये खूबसूरत हीरोइनें, अब दिखती हैं ऐसी...

आशा पारेख

खूबसूरती के साथ-साथ आशा पारेख अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ आशा जी ने फिल्मी दुनिया तो छोड़ दी, लेकिन 70 साल की उम्र में डांस अभी भी जारी है। अब ये एक डांस अकादमी चलाती हैं।

तनुजा
अपने जमाने की हसीन और चुलबुली अदाकारा तनुजा। काजोल की मां तनुजा ने कई फिल्में की हैं। और कई तरह के रोल। इनकी हर फिल्म अलग ही होती थी। 69 साल की उम्र में भी ये कुछ बुरी नहीं दिखतीं। इनकी लेटेस्ट फिल्म 'सन ऑफ सरदार'  है।

वहीदा रहमान

वहीदा जी को अपनी संजीदा अदाकारी के लिए याद किया जाता है। 'गाइड', 'कागज के फूल' जैसी फिल्में हमेशा इनकी अदाकारी और खूबसूरती की याद दिलाती रहेंगी। वहीदा जी को अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों में देखा जाता है। इनकी आखिरी फिल्म थी 2009 में रिलीज हुई 'दिल्ली 6'।

सायरा बानो
16 साल की सायरा को जब लोगों ने परदे पर देखा था, तब हर कोई इनकी खूबसूरती और मोहक अदा का कायल हो गया था। 'जंगली' फिल्म में अड़ियल शम्मी कपूर पर अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन से जादू करने वाली सायरा दिलीप कुमार की पत्नी हैं। 68 साल की सायरा अब भी कुछ कम नहीं हैं।


बबिता
रणधीर कपूर की पत्नी,  राज कपूर की बहू,  करीना और करिश्मा की मां। बबिता को तो आप जानते ही होंगे। खूबसूरती के मामले में इनका कोई मुकाबला नहीं। और इनकी दोनों बेटियां भी इन पर ही गई, लेकिन अब इन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। क्या ये वही हैं।

टीना मुनीम

फिल्म 'देस परदेस' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली टीना मुनीम अब टीना अंबानी बन चुकी हैं। 1978 में इनकी शादी अनिल अंबानी से हुई थी। इनकी फिल्म 'कर्ज' आज भी बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। राजेश खन्ना के साथ इनका लंबा अफेयर चला था। ये उनके साथ लिव-इन रिलेशन में थीं। टीना कई चैरिटी फंड भी चलाती हैं।

No comments:

Post a Comment